सिक्किम और दार्जिलिंग में जारी बर्फबारी ने पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। सिक्किम के उत्तरी हिस्से में लगातार हो रही बर्फबारी ने सड़कों पर मोटी बर्फ की चादर बिछा दी है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से टांग से आगे गाड़ियां ले जाने पर रोक लगा दी है।दार्जिलिंग में भी सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है. पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आने वाले महीनों में और अधिक व्यापार की उम्मीद है।सिक्किम में हाल के दिनों में भारी बर्फबारी हुई है और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गंगटोक और उसके आस-पास के ऊपरी इलाकों, दक्षिण सिक्किम के रालांग और रवांगला, पश्चिम सिक्किम के चेवांगभांजयांग, ओखरे, हिले एवं बरसे और उत्तरी सिक्किम के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को तड़के बर्फबारी हुई। बंगाल के दार्जिलिंग जिले के दार्जिलिंग, चातकपुर, घूम, संदकफू एवं फालुत और पड़ोसी कलिम्पोंग जिले के लावा में भी बर्फबारी हुई। दुआर्स क्षेत्र के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों में सर्द हवाओं के साथ बारिश हुई। कोहरा छाए रहने और कम दृश्यता के कारण लोगों को घरों में ही रहने पर मजबूर होना पड़ा।
गंगटोक में भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक गोपीनाथ राहा ने कहा, ”मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ था। स्थिति में शनिवार शाम से सुधार होने की उम्मीद है।” मौसम वैज्ञानिक ने कहा, ”गंगटोक में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गंगटोक-ताडोंग स्टेशन में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिनों तक राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में अलग-अलग इलाकों में भारी बर्फबारी का अनुमान लगाया था। भारी बर्फबारी ने त्सोमो झील से नाथुला दर्रे और न्यू बाबा मंदिर तक का मार्ग अवरुद्ध कर दिया है, हालांकि थर्ड माइल से त्सोमो झील तक का मार्ग खुला हुआ है। अधिकारियों ने भारी बर्फबारी की सूचना दी थी। जिसके कारण नाथुला दर्रे और त्सोमो झील के लिए परमिट दिए जाने के बाद भी सतर्क किया गया था। अब पर्यटकों को अपने होटलों में जाने को कहा जा रहा है। यहां शाम से लगातार बर्फबारी हो रही है।सिक्किम की राजधानी गंगटोक एक बेहद खूबसूरत शहर है। यहां का वातावरण बहुत ही सुखद और शांतिपूर्ण है। लोग गंगटोक के बाजार में घूमना और अलग-अलग चीजें खरीदना पसंद करते हैं। यहां की सड़कें और दुकानें हमेशा उत्साह से भरी रहती हैं। इसके अलावा यहां के मठ और मंदिर भी देखने में बेहद खूबसूरत हैं। ये धार्मिक स्थल न सिर्फ सुंदरता से भरपूर हैं बल्कि लोगों को आध्यात्मिक शांति भी प्रदान करते हैं। सिक्किम का मौसम बहुत सुहावना होता है। गर्मियों में यहां ठंडी हवा चलती है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलती है। सर्दियों में यहां बर्फबारी होती है, जो सिक्किम को और भी खूबसूरत बना देती है। इससे यह जगह हर मौसम में खास और आकर्षक दिखती है। लोग यहां मौसम का आनंद लेने आते हैं और साल भर में कई पर्यटक यहां का नजारा देखने आते हैं। ( नार्थ ईस्ट से अशोक झा )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/