- कोलकोता उच्च न्यायालय का आदेश जल्द से जल्द हो केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया लोगो से अपील, हम इस कानून के खिलाफ, फिर राज्य में हिंसा क्यों?
पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में 11 अप्रैल को मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। वक्फ कानून के विरोध में 11 अप्रैल को मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन हुआ था।वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। हिंसक भीड़ ने पीट-पीटकर पिता-बेटे की हत्या कर दी। इनकी पहचान हरगोविंद दास और चंदन दास के रूप में हई है। दोनों हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाते थे। वहीं, गोली लगने से एक अन्य घायल हो गया। हिंसा पर लगाम नहीं लगते देख सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लोगों से आह्वान किया है कि लोग हिंसा से दूर रहे। जब मैं इस कानून के खिलाफ हूं तो राज्य में आंदोलन ओर हिंसा क्यों? इसके जवाब में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह हिसा सरकार की ही दें है। पहले आंदोलन के लोगों को उसकाए। जब अब हिंसा उनके हाथ निकल गया तो अब लोगों से आह्वान कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की जानमाल की रक्षा के लिए हमने अद्र्धसैनिक बल की तैनाती की मांग की थी। हाईकोर्ट ने इसका आदेश सरकार को दिया है। जिले के समसेरगंज ब्लॉक के धुलियान में हुई। ADG (लॉ एंड ऑर्डर) जावेद शमीम ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- घटना का ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं है। गोली पुलिस की ओर से नहीं चली है, BSF की ओर से हो सकता है। ये शुरुआती जानकारी है। घायल खतरे से बाहर है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से कहा- वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। कानून केंद्र ने बनाया है, इसलिए जो जवाब आप चाहते हैं, वह केंद्र से मांगा जाना चाहिए। मेरी अपील है कि शांत रहें। सबकी जान कीमती है, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं।इससे पहले 11 अप्रैल को मुर्शिदाबाद समेत चार जिलों में हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। सुइटी थाना क्षेत्र के साजूर क्रॉसिंग में पुलिस पर क्रूड बम भी फेंके गए। इस दौरान 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।बीते दिन भी तीन लोगों की मौत की खबर भी आई, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी थी। मामले में अब तक 122 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसाग्रस्त इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। ( कोलकाता से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/