ब्रिटेन के दौरे पर गईं ममता बनर्जी गुरुवार को ऑक्सफोर्ड पहुंचीं। होटल के कमरे की ओर जाते समय, लॉबी में ग्रैंड पियानो देखकर मुख्यमंत्री रुक गईं। ग्रैंड पियानो हेरिटेज है। देखते ही मुख्यमंत्री ने साथ आए भारतीय शोधकर्ता से पूछा, 'क्या मैं इसे बजा सकती हूं?' कुछ ही पलों में, रैंडोल्फ होटल के कोने-कोने में रवींद्र संगीत की धुन गूंज उठी।
उन्होंने रवींद्रनाथ ठाकुर का वह प्रसिद्ध गीत, 'पुरानो सेई दिनेर कोथा' की धुन बजाई. इसके बाद एक के बाद एक, 'प्राण भोरिये तृषा हरिये', 'वी शैल ओवरकम'. मुख्यमंत्री की उंगलियों के स्पर्श से हेरिटेज ग्रैंड पियानो गूंज उठा। ममता बनर्जी ने पूरे विश्वविद्यालय का दौरा किया। वह विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी भी गईं. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भारत अध्ययन संकाय के 25 छात्रों और शोधकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक विशेष बैठक करेंगी. इससे पहले उन्होंने अपनी उंगलियों से बंगाल की संस्कृति को प्रस्तुत किया. बताया कि बंगाल का संगीत किस तरह लोगों के दिलों में बसता है, भले ही वे कहीं भी रहें। ( अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/